Government Degree College Kanda

logonew150
राजकीय महाविद्यालय काण्डा, में मानव विज्ञान का संचालन शिक्षा सत्र 2017-18 से प्रारम्भ हुआ।
मानव विज्ञानी या नृविज्ञानी मानव सामाज का अध्ययन करता है। मानव विज्ञान का सीधा मतलब है मनुष्य का अध्ययन। मानव विज्ञानी मूलतः मनुष्य की समूची विकास प्रक्रिया को समझने की कोशिश करते हैं, जो हजारो वर्ष पुरानी है। इस विषय में अनेक उपविषय भी हैं जिनमें प्रमुख है शारीरिक मानव विज्ञान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मानव विज्ञान एवं पुरातत्व विज्ञान
भारत में 1920 में कोलकाता यूतिनवर्सिटी में सबसे पहले एक विषय के रूप में इसकी पढ़ाई की शुरूआत हुई।
कोर्सः
सोशल साइंस से 12 वीं करने वालों को मानव विज्ञान में बी0ए0 और एम0ए0 की डिग्री मिलती हैं। मास्टर्स के लिए छात्र को बी0ए0/बी0एस0सी में मानव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। अगर आपकी इच्छा किसी इंटरनैशनल डवलैपमेन्ट एजेंसी में एक एडवाइजर के रूप में कार्य करने की है तो आपको इस विषय में पी0एच0डी की डिग्री प्राप्त करनी होगी। भारत के लगभग सभी सरकारी यूनिवर्सिटीज में इस विषय की पढ़ाई होती है। कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटीज है:- हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर, कोलकाता विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, संबलपुर विश्वविद्यालय, उत्कल विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय आदि। इनके अतिरिक्त देश के बाहर विदेशों के लगभग सभी विश्विद्यालयों में भी मानव विज्ञान के कोर्सेस उपलब्ध हैं। केंब्रीज में एंथ्रोपाॅलजी और आर्कियाॅलाजी एक अलग ही विभाग है, जिसमें अंडरग्रेजुएट के लेवल पर एंथ्रोपाॅलोजी के सेक्शन हैं। आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में जो कोर्स उपलब्ध हैं, वे मेडिकल एंथ्रोपाॅलोजी, विजुअल एंथ्रोपाॅलोजी, मटीरियल एंथ्रोपाॅलोजी आदि के रूप में पढ़ाए जाते हैं।
जाॅब:
देश और विदेश दोनों जगहों पर बेहरत अवसर उपलब्ध हैं। भारत में आर्कियोलाॅजिकल सर्वे आॅफ इंडिया, प्लेनिंग कमिशन जैसे संस्थानों में रिसर्च जाॅब उपलब्ध है। साथ ही यूनेस्को और यूनिसेफ जैसे इंटरनैशनल आर्गनाइइजेशन में भी आपको मौका मिल सकता है। इसके अलावा क्यूरेटर टूर, गाइड, हिस्टोरिकल सोसाइटी गवर्नमेंट ऐजेन्सी, डाॅक्यूमंेट्री फिल्म कंपनी, कालेज, यनिवर्सिटीज, इंश्योरेंस कंपनी, लाइब्रेरी, फोरेन्सीक लेबोरेटरी, परामर्श दाता आदि में अपनी सेवा प्रदान कर सकते हैं।
स्किल्सः
अवलोकन की क्षमता होनी चाहिए
दूसरों के नजरिए को समझने की कला आनी चाहिए
लेखन की शैली अच्छी होनी चाहिए।
अलग-अलग संस्कृति के लोगों से बातचीत की कला आनी चाहिए।
 
 
फेलोशिपः
यूजीसी से जे0आर0एफ क्वालिफाई कर चुके छात्रों को रिसर्च के पहले दो वर्षों के लिए 16,000.00 रूपये प्रति माह मिलते हैं उसके बाद यह रकम 18,000.00 जाती है। मानव विज्ञान में निम्न संस्थाओं से भी फेलोशिप प्राप्त की जा सकती है।
 
इंडियन काउंसिल आॅफ सोशल साइंस रिसर्च
डिपार्टमेंट आॅफ साइंस एंड टैक्नोलाॅजी
इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च
इंडियन काउंसलि आॅफ हिस्टोरिकल रिसर्च
एस0सी0 एस0टी छात्रों के लिए यूजीसी की राजीव गांधी नेशनल फेलोशिप

Faculty Members

S.No Faculty Name Designation Edu. Qualification Teaching Exp in year Photograph
1 Dr. Vinod Sah (view profile) Assistant Professor Ph.D. 05
 
error: Content is protected !!